[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ रही हैं। दरअसल, अब कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के.आर रमेश कुमार ने विधानसभा में ‘दुष्कर्म’ को लेकर विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद से लगातार उनकी और पार्टी की किरकरी हो रही है। अपने बयान के बाद ‘मांफी’ मांगने के मीडिया प्रश्न से वह बचते नजर आए। इसके बाद कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने भी विधायक पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रमेश कुमार विधायक व स्पीकर रह चुके हैं। उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया है कि हमें उनके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। आर. रमेश कुमार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए समय नहीं दिए जाने पर नाराजगी में एक विवादास्‍पद टिप्‍पणी की थी। विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के इस बयान पर कि हमें स्थिति समझनी होगी… विधानसभा में बोलते हुए केआर रमेश कुमार ने कहा- ‘एक कहावत है कि जब दुष्‍कर्म अपरिहार्य हो तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। आप ठीक इसी स्थिति में हैं।’

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!