सीतापुर/ रूपेश गुप्ता: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर साइकिल रैली निकाल कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया सायकिल रैली ग्राम पंचायत रजोटी पंचायत भवन से शुरू कर आस पास के गांव में भ्रमण किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार सरकार की नाकामी को ग्रमीणों को अवगत कराया गया ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने एवं ग्राम पंचायत के विकास के विकास कार्य जो पुरी तरह से रोक दिया गया है जिसके विरोध में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रोशन गुप्ता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो रजोटी सरपंच बाले राम भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रामदयाल चौहान भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री अनीश यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इलू गुप्ता दीपक दास प्रकाश कंशारी विवेक चौहान विकास गुप्ता नरेंद्र किंडो निशांत गुप्ता निखिल सिंह पप्पू दास सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!