[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

छत्तीसगढ़। बिलासपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में यूपी के तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
पुलिस निरीक्षक फैजुल शाह को शनिवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि सिरगिट्टी के लाषा परिसर में तेज रफ्तार कार ने कुछ युवकों को टक्कर मार दी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चार युवक मौके पर खून से लथपथ पड़े थे। वहीं कार भी सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। दो युवक कार के पहिए के नीचे बदहवास पड़े थे और उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को CIMS में भर्ती कराया गया है। सभी युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे और यहां वाहन चलाने का काम करते थे।पुलिस के बताया कि घटना अभिलाषा परिसर के अंदर की है। तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे चार युवकों को रौंद दिया था। यूपी के खरखा जिले के रहने वाले बीरेश कुमार सिंह (45), मनोज कुमार सिंह (35) और रमेश ( 35 ) की मौत हुई है। रमेश मथुरा जिले का रहने वाला था। वहीं सुमित सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सुमित सिंह घटना में मारे गए मनोज सिंह का भाई है। इस घटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी थी। आरोपी चालक व उसके साथी क्षतिग्रस्त कार को और गंभीर रूप से घायल युवकों को छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने कार मालिक सीजी 10 एसी 8777 को गिरफ्तार किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!