
प्रदेश के कई मंत्री व विधायक भी रहे उपस्थित
कुसमी। देश बढ़ रहे महंगाई, बेरोजगारी, डर, भय, एवम असुरक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ने के जब सारे संवैधानिक रास्ते बंद हो गए। तब राहुल गांधी ने लोगों से सीधा संवाद करने और देश से महंगाई, बेरोजगारी, डर ,भय खत्म करने, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के उद्देश्य से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 की. मी. भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की।

शुक्रवार को संविधान दिवस पर मध्यप्रदेश के जिला खरगोन के ग्राम मोटक्का से उमरिया चौकी होते मैयापुर डेम टेम्पल तक राहुल गांधी व प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी .एस. सिंह देव, पीपीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह, समाजसेवी योगेंद्र यादव, प्रखर वक्ता कन्हैया कुमार, वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, संसदीय सचिव पारसनाथ रजवाड़े, छ.ग .मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ .प्रीतम राम, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद, सामरी विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.पी.सिंह देव, कुसमी कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, सरगुजा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, युकाँ सामरी विधानसभा के महासचिव वेदान्त भारती सहित प्रदेश के प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ शामिल हुए।



















