[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, एजेंसी। बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। यहां पर एक सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली चलाने की जानकारी सामने आ रही है, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। रोहिणी कोर्ट में 8 महीने के दौरान शुक्रवार को फिर गोली चली है, लेकिन इस बार मामला अलग है। शुुरुआती जानकारी के मुताबिक, नगालैंड के सुरक्षा कर्मी की एक वकील के साथ बहस हुई। हाथपाई की नौबत आ गई, तो हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मी ने एके-47 से रोहिणी कोर्ट परिसर में जमीन पर गोली चला दी।मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी नगालैंड आर्म्ड फोर्स का जवान है। शुक्रवार सुबह एक वकील कोर्ट के अंदर प्रवेश कर रहा था। इस दौरान वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने जब वकील को जांच के लिए रोका तो वह बहस करने लगा। इस दौरान उस वकील ने सुरक्षाकर्मी से हथियार छीनने की भी कोशिश की। इसके बाद जवान ने जमीन पर गोली चलाई। फिलहाल पुलिस ने जवान को हिरासत में ले लिया है। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए यहां पर लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। वहीं, पुलिस के भी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हथियार और खाली कारतूस को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, वकीलों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मी ने चेकिंग के दौरान बदतमीजी की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गलती किसकी है?इससे पहले पिछले साल सितंबर के अंतिम सप्ताह में रोहिणी कोर्ट में दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात बदमाश जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या कर दी थी। वारदात के समय उसे कोर्ट रूम में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के दौरान कोर्ट रूम में जज के सामने बदमाशों ने जितेंद्र मान उर्फ गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। वहीं, इसेक बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों हमलावरों की भी मौके पर ही मौत हो गई थी।  इस के बाद रोहिणी कोर्ट परिसर के सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दरअसल, दोनों बदमाश वकील के भेष में आए थे, ऐसे में यहां पर हर किसी की जांच अनिवार्य कर दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!