बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत की दुकानें गुमास्ता एक्ट के तहत प्रत्येक शनिवार को बंद होती थीं। नगर पंचायत की मेहरबानी से शनिवार को नियम विरुद्ध आधी दुकानें खुली थी। सीजीएमपी न्यूज़ में प्रमुखता के साथ खबर शीर्षक ” राजपुर नगर पंचायत में गुमास्ता एक्ट की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन और नगर पंचायत की मेहरबानी से शनिवार को खुल रहीं हैं दुकानें” प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत के अधिकारी- कर्मचारी संज्ञान में लिए और नियम विरुद्ध दुकान खोलने वाले 8 दुकानदारों से 8 हज़ार रुपए वसूली की।

आपको बता दें नगर में गुमास्ता एक्ट की धज्जियां उड़ रही है श्रम विभाग की उदासीनता के चलते शहर में गुमास्ता एक्ट मजाक बनकर रह गया है। कार्रवाई नहीं होने से यहां की 30 प्रतिशित दुकानें बिना पंजीयन के ही चलाई जा रही है। यही कारण है कि व्यापारी इस एक्ट की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। नगर में गुमास्ता एक्ट का पालन नहीं हो रहा है प्रशासन और अधिकारियों की उदासीनता के चलते दुकानोंं में श्रमिकों का शोषण भी हो रहा है।

नगर पंचायत में छोटी-बडी मिलाकर करीब 3 सौ दुकानें संचालित है। जिसमेंं से करीब दो सौ दुकानदारों ने लाइसेंस लिया है। अधिकारियों की मानेंं तो गुमास्ता एक्ट के तहत नगर में शनिवार को दुकानेें बंद रखना अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान हैं। लेकिन प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते व्यापारियों के हौसले बुलंद हैं। एक ओर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शुक्रवार को लाउडस्पीकर से अलाउंस किया था शनिवार को दुकानें बंद रहेंगी। वही शनिवार को नगर पंचायत की मेहरबानी से आधी दुकानें खुली थी। नगर पंचायत के सीएमओ राजेश कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को नगर की दुकानें बंद रहेगी दुकान खुली पाए जाने पर प्रत्येक दुकानदारों से 5 हज़ार रुपए वसूली और गुमास्ता एक्ट निरस्त कर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन बनाकर अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!