[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 400 के करीब सिविल इंजीनियरों की भर्ती होनी है। यह भर्ती जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पद पर होगी। राज्य सरकार ने विभाग के प्रस्ताव को इसकी मंजूरी दे दी है। अब जल्दी ही व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया, विभाग के प्रमुख अभियंता ने सितम्बर महीने के आखिर में उप अभियंता पदों पर रिक्तियों की जानकारी देते हुए भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव को जांच के बाद वित्त विभाग को भेजा गया। इसी महीने वित्त विभाग ने भर्ती प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा दी। उसके बाद जल संसाधन विभाग ने भी प्रमुख अभियंता को भर्ती की कार्रवाई शुरू करने को निर्देशित कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया व्यापमं के जरिए पूरी कराई जाएगी। इसके लिए जल्दी ही प्रमुख अभियंता की ओर से व्यापमं को पत्र लिखा जाएगा। भर्ती नियमों के मुताबिक व्यापमं ही विज्ञापन जारी करेगा। आवेदन लेगा और परीक्षा कराएगा।अधिकारियों ने बताया कि अगर अगले सप्ताह तक व्यापमं ने विज्ञापन निकाल दिया तो जनवरी महीने में इसकी परीक्षा कराई जा सकती है। उसके कुछ दिनों के भीतर ही परिणाम जारी कर मेरीट लिस्ट बना ली जाएगी। अनुमान है कि अगले तीन-चार महीनों में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कई विभागों में चल रही है प्रक्रिया इंजीनियरों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया कई विभागों में चल रही है। इसमें निर्माण और तकनीकी वाले विभाग अधिक हैं। बिजली कंपनियों में भी इंजीनियरों की भर्ती चल रही है। लोक सेवा आयोग के जरिए भी विभिन्न विभागों के लिए सहायक इंजीनियर पदों के लिये भर्तियां हो रही हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में भी भर्ती होनी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!