
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर गेउर हरीतिमा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्व प्रथम भाजपा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि हम सभी को मिलकर पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी हित में कार्य करना है। आने वाले समय में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य करना हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाएं साथ ही मोर आवास मोर अधिकार के तहत जिन लोगों के पक्के मकान कांग्रेस सरकार द्वारा नहीं बनवाया गया है उन्हें चयन कर जन विरोधी कार्यों को बतलाएं। मंच संचालक व आभार नव नियुक्त भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया। इस दौरान अनिल तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



















