
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर के ग्राम पंचायत धंधापुर स्थित गोठान में गोवर्धन पूजा मनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद ब्लाक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कन्नीलाल जायसवाल और सरपंच सुरहेलो धर्मपाल मराबी ने गायों के माथे पर टीका लगाकर उनकी पूजा की और फूल माला पहनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का भी वाचन किया गया।

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश और जनपद सीईओ यशपाल सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा के मौके पर पंचायत के बुजुर्गो ने पूजा की और गो धन तथा अच्छी खेती की कामना की। इस दौरान मौजूद वरिष्ठ क़ृषि विस्तार अधिकारी भगत ने किसानों क़ो राजीव गांधी न्याय योजना की जानकारी दी और बताया कि जिन किसानों ने इस साल धान के प्लाट में दूसरी फ़सल लगाई है या पौध रोपण किया है उन्हें इस पर प्रति एकड़ पर दस हजार मिलेगा। वहीं जिन्होंने हाईब्रीड धान की जगह पर सुगंधित धान की खेती की है वे भी इसके पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि धान खरीदी का पंजीयन भी 10 नवंबर तक किया जायेगा, सभी किसान धान बेचने पंजीयन करा लें। इस दौरान क़ृषि विभाग, वेटनरी विभाग के एबीएफओ प्रीति सिंह, कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष चंद्र यादव, शालिक राम, मोहन राम, करमचंद, दुर्गा मराबी सहित वरिष्ट जन व ग्रामीण मौजूद थे, उन्होंने पारम्परिक रूप से पूजा की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश सुनने के बाद गो धन क़ो लेकर किए जा रहे काम की तारीफ की और कहा कि यह पहली सरकार है जो गाय मवेशी व उसके पालकों की चिंता कर रही है।



















