![IMG-20221124-WA0330](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221124-WA0330.jpg?resize=696%2C391&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत पहाड़खड़ूआ गांव में धर्म परिवर्तन के मामले में भाजपाइयों व हिंदू संगठन ने थाना के सामने एनएच 343 पर एक घंटे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
चार पादरी ग्राम पहाड़खड़ूआ निवासी अनिल कुजुर पिता धीरा उरांव, सरगवा निवासी सिबन बसील तिग्गा पिता हाशिया तिग्गा, ग्राम लोधी निवासी धर्मलाल तिर्की पिता कन्हाई तिर्की व ग्राम सरिमा निवासी जीवित लाल तिग्गा पिता पलास तिग्गा के विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद चक्का समाप्त हुआ। पुलिस ने चारों पादरी के विरुद्ध धारा 295 क के तहत केस दर्ज किया।