
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
राजपुर गेउर नदी किनारे व्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य और की पूजापाठ
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती अपने घर-समाज के लिए खुशहाली की प्रार्थना किया। छठ घाट पहुंचे पूर्व विधायक महेश्वर पैकरा और नानबाबा चढ़ाया नारियल और फल।

सुदूर गांवों से लेकर जिले तक छठ पर्व की रौनक से अमीर-गरीब हर वर्ग का जीवन रोशन हो रहा है। लोग पूरी श्रद्धा,भक्ति,आस्था और उमंग से पर्व को मनाया। कोरोना के कारण सुस्त पड़े जीवन और बाजार फिर से खिल उठे हैं। घरों से लेकर घाट तक छठी मईया के सुरीले लोकगीतों गूंजा। वही थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।आपको बतादे हर साल की भांति इस साल भी गेउर नदी के किनारे छठ पर्व पर श्रद्धालुओं व व्रतियों का तांता लगा रहा। व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजापाठ किया। नवकी सरनापारा गेउर नदी के किनारे छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। छठ पर्व पर यहां मेला जैसा माहौल बना रहा। राजपुर नगर सहित आसपास के अलावा झींगों, सिंगचोरा, सेवारी, कमारी, कुसमी, बलरामपुर, अम्बिकापुर , सीतापुर, कोरिया, रायगढ़, बिलासपुर आदि से श्रद्धालुगण पहुचे। गेउर नदी मेन गेट से ही नदी तट तक चारो साईड लाइटिंग की चकाचक व्यवस्था की गई। व्रती और भक्त गाजेबाजे के साथ छठ घाट पहुचे। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह, लाल साय मिंज, सुरेश सोनी, पूरनचंद जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, डॉ. बीएन द्विवेदी, विजय पैकरा, सतेंद्र पांडेय, रामबिहारी यादव, संतोष सोनी, राजू जायसवाल, रवि सोनी आदि उपस्थित थे।



















