
भाजपा नेताओं ने जनजातीय अधिकार महासम्मेलन में कांग्रेस पर लगाए आरोप, बोलें- भूपेश तो बाबा को साढ़े चार साल से घुमा रहे
अंबिकापुर: भाजपा के द्वारा जनजातीय अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे भाजपा नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है, कांग्रेस आदिवासियों के लिए बनी योजनाओं में भ्रष्टाचार कर रही है और उनका शोषण किया जा रहा है। महासम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री फगन सिंह कुलसते सहित कई बडे नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कुलसते ने कहा कि आदिवासियों के लिए बनी योजनाओं में भूपेश बघेल की सरकार गडबडी कर रही है। केन्द्र सरकार आदिवासियों के विकास के लिए जीतना रूपए राज्य सरकार को दे रही है उसमे बंदरबांट किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की मोदी व अटल बिहारी की सरकार ने सडकों का विकास किया और गांव गांव तक पक्की सडक का निर्माण किया गया। वाड्रफनगर ब्लाक में बच्चों की मौत हुई थी तब मैं यहां आया था और देखा था कि सडकों की हालत बेहद खराब है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री को दिया गया इसके बाद यहां की सडकों का निर्माण किया गया। इसके साथ ही विकास के कई काम हुए। 2006-2016 तक 23567 करोड़ रूपए छत्तीसगढ को दिए गए लेकिन अब तो यहां ग्रांट में मिले पैसों में गडबडी की जा रही है। भूपेश सरकार मजदूरों व गरीबों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रही है। अब आदिवासियों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आंदोलन तेज करने की जरूरत है और कांग्रेस की सरकार को उखाड फेकना है। पूर्व मुख्यंमंत्री डा रमन सिंह ने कहा कि जब मैं पहली बार सीएम बना तो यहां के लोग कनकी खाते थे तो भूखे सोने की नौबत थी। इस पर एक रूपए किलो मे चावल देने की योजना शुरू की गई। मोदी सरकार ने प्रति व्यक्ति पर पांच किलो चावल देना शुरू किया। वहीं सरगुजा में पहले नक्सलियों का इतना दहशत था कि लोग गांव छोडकर शहर में बस रहे थे, लोग घरों से दिन में नहीं निकल पा रहे थे लेकिन हमारी सरकार ने सरगुजा से नक्सलियों का खात्मा किया। अब भूपेश सरकार तो केन्द्र के द्वारा भेजे गए 16 लाख पीएम मकानों को खा गई। मकान तभी बन पाएगा सब कांग्रेस की सरकार को उखाड फेकेंगे। उन्होंने कहा कि जब राज्य में हमारी सरकार थी तो 2012 में हमने आदिवासियों का आरक्षण 20 प्रतिशत से बढाकर 32 प्रतिशत किया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे हटा दिया। हमारी चरण पादूका योजना, तीर्थाटन, मोबाइल बांटने की योजना बंद कर दिया। सरकार बनने पर योजनाएं चालू होगीं।

बाबा सीएम के पीछे साढे चार साल तक घुमते रह गए
पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा कि सरगुजा की जनता को कहा गया कि बाबा सीएम बनेगें। इसके बाद सीएम नहीं बने। बाबा से मैं भी पूछता था कब सीएम बनेंगे तो कहते थे ढाई साल बाद लेकिन अब साढे चार साल बीत गए बाबा, भूपेश बघेल के आगे पीछे घुमते रह गए। बाबा को ऐसा झटका दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा को सीएम बनाया जाएगा इसलिए आपने हमें सरगुजा से एक भी सीट पर जीत नहीं दिया लेकिन कोई बात नहीं, हम विपक्ष में बैठ गए। अब इस भ्रष्ट सरकार को उखाडकर फेकना है और सभी सीट पर भाजपा को जीत दिलाना है।

केन्द्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते को स्मृति चिंह और मांदर भेट किय गया। इसके अलावा अन्य अतिथियों को भी स्मृ़ति चिंह भेंट किय गया तो 12 जनजाति समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान सांसद रेणुका सिंह ने कहा कि आदिवासी का प्रमाण पत्र मात्रात्मक गलती की वजह से 12 जनजातियों का नहीं बन पा रहा था जिसे दूर किया गया। इसके लिए कडी मेहनत की गई। इसी का नजीता है िक जनजाति समाज आज इस पर नेताओं का सम्मान कर रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को उखाड फेंका जाएगा और भाजपा की सरकार बनेगी।
महासम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति बनी है। कांग्रेस ने तो सिर्फ भूखमरी, अशिक्षा को बढाया है। इसे दूर करने का काम बीजेपी करती है। इस विधानसभा चुनाव में आदिवासियों का शोषण करने वाली कांग्रेस सरकार को बदलना है। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ट नेता रामविचार नेताम, विष्णुदेव साय, रायगढ सांसद गोमती साय ने भी संबोधित किया और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर, महेश गागडा, लता उसेंडी, सिद्वनाथ पैकरा, विकास मरकाम, रामकिशुन सिंह, राममुनी भगत, रेणुका सिंह, प्रबोध मिंज, प्रबल प्रताप सिंह, कमलभान सिंह, अनुराग सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, सहित कई नेता मौजूद थे। वहीं भाजपा ने इस महासम्मेलन में करीब 50 हजार लोगों की भीड आने की उम्मीद की थी लेकिन उसका आधा भीड़ भी नहीं दिखा।



















