[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश के 10 जिलों के 15 शहरों में नगरीय निकाय के आम चुनाव हो रहे हैं। वहीं 15 शहरों के 17 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं। इसकी प्रक्रिया 27 नवम्बर से शुरू है। इन शहरों में 20 दिसम्बर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। 23 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। उसी दिन परिणामों की घोषणा भी हो जाएगी। यह चुनाव बैलट पेपर से कराया जाएगा। हांलाकि नामांकन आदि की प्रक्रिया ऑनलाइन भी पूरी कराई गई है। आम चुनाव के लिए 1000 और उप चुनाव के लिए 37 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।370 वार्डों में 7.78 लाख मतदाता राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया, 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में आम चुनाव होना है। वहीं 15 नगरीय निकायों के 17 वार्डों में उपचुनाव होगा। आम चुनाव में 7 लाख 78 हजार 420 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं। इसमें 3 लाख 90 हजार 843 महिलाएं हैं। उप चुनाव में 26 हजार 896 मतदाताओं को वोट डालना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!