[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

रायपुर, जेएनएन। छत्तीसगढ़ के चार नगर निगमों सहित 15 निकायों का चुनाव परिणाम गुरुवार को आएगा। बिरगांव, भिलाई, भिलाई चरौदा और रिसाली नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। बिरगांव और भिलाई चरौदा में वर्तमान में भाजपा के महापौर हैं। जबकि भिलाई में कांग्रेस के महापौर हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज की विधानसभा क्षेत्र के रिसाली में पहली बार नगर निगम चुनाव हो रहा है। दोपहर दो बजे तक अधिकांश निकायों का परिणाम घोषित हो जाएगा। कांग्रेस और भाजपा ने मतगणना के लिए वार रूम बनाया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!