अंबिकापुर: पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा. पु. से.) के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में छात्र छात्राओं को विधिक ज्ञान देने हेतु आकाक्षा सक्सेना एवं खिलेश्वरी सिन्हा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर और ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल में विधिक शिविर का आयोजन किया गया, शिविर मे आकांक्षा सक्सेना द्वारा भारतीय संविधान के द्वारा प्रदत्त अधिकार और कर्तव्य के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई, नाबालिगो द्वारा होने वाले अपराधों से बचने, यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देश दिए गए। खिलेश्वरी सिन्हा द्वारा महिला और बाल अपराधों से किस प्रकार बचा जाय की जानकारी दी गई।

महिला थाना प्रभारी दुर्गेश्वरी चौबे द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किये गए अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी छात्र छात्राओं दी गई, और अधिक से अधिक ऐप का प्रयोग करने हेतु बताया गया। बच्चों को आपत्कालीन स्तिथि में पुलिस सहायता के लिए डायल 112 की सुविधा के बारे में, एवं गुड़ टच, बैड टच की जानकारी दी गई। बच्चों को अपराध के प्रति जागरूक किया गया, साइबर सेल से अनुज जायसवाल द्वारा बच्चों को सोशल मीडिया अपराध से बचने एवं ऑनलाइन फ्रॉड, इंटरनेट का उपयोग करते सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!