अंबिकापुर।अंबिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार लोगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। जनदर्शन में कलेक्टर के साथ सभी जिलाधिकारी उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हैं।

7 दिसम्बर मंगलवार को भट्ठापारा अम्बिकापुर निवासी रजमतिया देवी ने कलेक्टर संजीव झा के समक्ष अपनी समस्या बताते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे कार्य को पूरा करने की गुहार लगाई। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने तत्काल निगम आयुक्त को आवास योजना की अगली किश्त जारी करने के निर्देश दिए। उसी दिन रजमतिया के नाम से 56 हजार रुपये की राशि जारी कर दी गई। इस राशि से रजमतिया अपने अधूरे पड़े आवास का काम पुनः प्रारम्भ करा सकेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!