[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

कुंदन गुप्ता

कुसमी। जवाहरनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ वार्ड बाय अपने ड्यूटी से हमेशा नदारत रहता है। वार्ड बाय अपने जगह किसी ओर या परिवार के सदस्यों से ड्यूटी करता है। पीएचसी में पीड़ित मरीजों व अस्पताल के देखरेख के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के नही आने से विभाग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जवाहरनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ वार्ड बाय राजकुमार बिना ड्यूटी के ही वेतन पा रहा है। वार्ड बाय अपने जगह किसी ओर को भेज कर ड्यूटी कराता है। ड्यूटी से ग़ायब रहने की लगातार मिल रही शिकायत पर गुरुवार को पड़ताल में पता चला कि वार्ड बाय अपने जगह 8वीं क्लास के 14 वर्षीय अनुराग एक्का को ड्यूटी में भेजा गया है। विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों ने बताया की जब से पीएचसी जवाहरनगर में खोला गया है तब से वो यहाँ पदस्थ है, और हमेशा ग़ायब रहता है। अपनी जगह किसी ओर को भेज ड्यूटी करता हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक मिथलेश गुप्ता ने बताया कि वार्ड बाय राजकुमार के लगातार अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने से पीड़ित मरीजों व अस्पताल के देखरेख में काफी दिक्कत एवं कठिनाइया हो रही है। बीएमओ को इसकी जानकारी दी गई है। 

वार्ड बाय रुपए देकर दूसरे से कराता है ड्यूटी
जवाहरनगर पीएचसी में वार्ड बाय के दो पोस्ट है। जिसमें एक वार्ड बाय महिला की मौत हो जाने के बाद एक पोस्ट रिक्त है। वही वार्ड बाय राजकुमार पीएचसी में मरीज़ों व अस्पताल की देखरेख के लिए पदस्थ है। लेकिन राजकुमार अपनी जगह दूसरे व्यक्ति या परिवार के सदस्यों को रूपए देने की बात कह कर उससे ड्यूटी करा रहा है। गुरुवार को जब ड्यूटी में उसे ढूंढा गया तो वह नदारद मिला। वह अपनी जगह 8वीं क्लास के 14 वर्षीय अनुराग एक्का को ड्यूटी में भेजा था। जब उसे फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसने फोन रिसिव नही किया। 
वार्ड बाय क्यों अनुपस्थित है, इसकी मुझे कोई जानकारी नही है। कल ही जाँच के लिए कर्मचारियों को भेजता हूं।

डॉ. राकेश ठाकुर, बीएमओ कुसमी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!