
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
लुधियाना/पटियाला, एजेंसी। पंजाब के चुनावी समर में गृह मंत्री रविवार काे उतर आए। किसान आंदाेलन के बाद शाह पहली बार पंजाब आए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने नशामुक्त पंजाब का नारा दिया। शाह ने सिखों के दस गुरुओं काे नमन करते हुए कहा कि मुगलों से लेकर आजादी तक भारत में हुए हमलों पर यदि किसी ने खून बहाया, वह पंजाब है। पंजाब हिंदुस्तान का जिगर है। पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं है। शाह ने पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को सबक सिखाया है। शाह ने कहा कि वह 2022 के चुनाव के लिए पहली बार पंजाब आए हैं। उन्हाेंने वादा किया कि अगर सत्ता में आए ताे मंतातरण करने वालाें काे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हाेंने सीएम चन्नी काे निशाने पर लिया। शाह का कहना है कि जाे मुख्यमंत्री अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकता वह लाेगाें की सुरक्षा कैसे करेगा। शाह ने कहा कि भाजपा को जिताओ लुधियाना की साइकिल विदेशों में पहुंचा देंगे। पंजाब देश का सीमांत राज्य है। सुरक्षा, नशा और किसान पर बात करूंगा। चन्नी के नेतृव में पंजाब सुरक्षित रख सकते हैं क्या। केजरीवाल आतंकवादियाें को छोड़ देंगे। भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकती है। पहले पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे हमारे सैनिकों को मारकर चले जाते थे। हमारी सरकार आई तो हमने जवाब दिया। हमने ओआरओपी दिया। सुरक्षा बजट 3 गुना बढ़ा दिया। भाजपा की सरकार बनाइए हमेशा के लिए आतंकवाद खत्म कर देंगे।ड्रग के खिलाफ पीएम मोदी ने अभियान चलाया है। यहां ऐसी सरकार चाहिए जो मोदी के साथ मिलकर चलेगी। 5 साल में पंजाब काे नशा मुक्त कर कर देंगे। किसान अपनी जमीन का परीक्षण करवाएं जो जमीन पेट भरती थी वह जहरीली हो गई है। 5 साल में किसानों की आय को बढ़ाएंगे। मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 300 जगह कार्यक्रम करवाने के शाथ करतारपुर कारिडाेर काे खुलवाया।
पंजाब के युवकों के लिए सरकारी नौकरी में 75% आरक्षण
वहीं पटियाला में अमित शाह रैली करने पहुंचे हैं। इस दाैरान सुखदेव सिंह ढींडसा ने प्रधानमंत्री का जहां किसानों की मांगें मानने के लिए धन्यवाद किया वहीं उनकी दूसरी मांगों को भी मानने की अपील की। इस दाैरान शाह ने कहा कि महिला एवं इंजीनियरिंग कॉलेज पंजाब में नए खोले जाएंगे। पंजाब के युवकों के लिए सरकारी नौकरी में 75% आरक्षण दिया जाएगा।



















