
रूपेश गुप्ता
सीतापुर। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पटलने से एक युवक की मौत हो गई। तीन घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

ग्राम कुनमेरा निवासी दुर्योधन के बिना नम्बर के महेंद्रा ट्रैक्टर में धान लोड़ कर केरजु सुसायटी गया था। धान अनलोड कर वापस लौट रहा था। चालक रामकुमार ट्रैक्टर का अनियंत्रित खो बैठा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मांड नदी के पास खेत मे पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली में बैठे मुन्ना राम, किसपाल, विपिन, लाल बहादुर को चोट आई। मौके पर चीख-पुकार चालू हो गई ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए ढोढागांव उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान मुन्ना राम की मौत हो गई। तीन घायलों का उपचार सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 304 के तहत केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।



















