![IMG-20220128-WA0130](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220128-WA0130.jpg?resize=696%2C384&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-20-20-1528262693897870899366-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-21-32-1538244428273082523068-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-26-39-6618407489554391993720-577x1024.jpg)
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के चलगली थाना अंतर्गत हुए डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपी एवं डकैती की घटना में उपयोग किए गए हथियार के साथ नगद बरामद किया है।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220128-WA0114.jpg?resize=696%2C392)
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि चलगली थाना अंतर्गत ग्राम मानपुर में 12 जनवरी 2022 की रात्रि करीब 9 से 10 बजे की बीच 5- 6 अज्ञात नकाबपोश बंदूकधारी व्यक्तियों के द्वारा पीड़ित कमलेश गुप्ता के घर में घुस कर जान से मारने की धमकी देकर सोना चांदी और नगदी रकम 2 लाख 20 हजार लूट कर ले गए। जिसकी सूचना चलगली पुलिस को 13 जनवरी 2022 को मिली।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220128-WA0114-1.jpg?resize=696%2C392)
सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए इस बात की सूचना पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को दी गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक प्रशांत कतलम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जहां पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू की आरोपियों के पत्ता शादी में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई पुलिस ने इस मामले में प्रवीण खेस उर्फ नेपाली, संजय चक्रधारी, लाल बाबू उर्फ़ सोनू उर्फ उमाशंकर चक्रधारी, रामबरत अगरिया, सुंदर लाल साहू, मुख लाल यादव आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हासिल की। इस मामले में शामिल दो विष्णु गुप्ता एवं आगर साय आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनो आरोपी की भी पतासाजी की जा रही है उनकी भी जल्द गिरफ्तारी होगी। इनमें से कुछ आरोपी पूर्व में नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं एवं आरोपियों के द्वारा पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले अलग-अलग जगहों पर दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपी अलग-अलग जगहों की है लेकिन जेल में इन सभी आरोपियों की मुलाकात हुई थी।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220128-WA0129.jpg?resize=696%2C474)
पुलिस को इनके पास से डकैती में उपयोग किए गए हथियार 315 बोर के राइफल दो टांगी डंडा एवं 5000 नगद बरामद किया गया है। इस पूरी कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशांत कतलम ,एसडीओपी वाड्रफनगर अनिल कुमार विश्वकर्मा, एसडीओपी रामानुजगंज एनके सूर्यवंशी, उप पुलिस अधीक्षक आजाक जितेंद्र खुटे, उप निरीक्षक विनोद पासवान, धीरेंद्र बंजारे, सतीश सहारे, सुनील तिवारी आरक्षक अंकित जायसवाल, कृष्णा मरकाम, जोगेश जयसवाल, संतोष गुप्ता, अभिषेक पटेल ,आकाश तिवारी, शिव पटेल, शिवपूजन सिंह, अनुज जयसवाल, ओमप्रकाश कुर्रे, जगन्नाथ केराम, मनबोध मरकाम, साइबर सेल से अमित निकुंज, मंगल सिंह, राज कमल सैनी, प्रदीप साना का योगदान रहा है।
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-29-03-6727459740074234373453-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-35-23-275597422863816664890-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-04-5099125353610962642599-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-40-2434780779094400955405-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/09/picsart_24-09-20_19-08-15-8592398878365034725175-636x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03049131128830703812580-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03053157188425085122389-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03072678094825186938787-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03034224818457698265749-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03103191390331751723498-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03094460909551551655275-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03068228193342241278257-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa0311325521813119155513-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03087944282027155175960-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03126867326597061368150-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-02_14-48-22-9832599681812115095700-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03131274730756884625227-791x1024.jpg)