
हाथी की चिंघाड़ से सहमे ग्रामीण, 29 दिन में 88 किसानों के 83 हेक्टेयर फ़सक रौंदी
27 हाथियों का दल अलखडीहा के कटाईपानी जंगल में विचरण कर रहा
हाथी की चिंघाड़ से सहमे ग्रामीण, रतगजा करने को विवस
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अलखडीहा के कटाईपानी जंगल में 27 हाथियों का दल विचरण कर रहा हैं। हाथियों का दल ने 29 दिनों में करीब 88 किसानों के धान व मक्का के 83 हेक्टेयर फ़सल को नुक़सान पहुंचाया है। शुक्रवार को हाथी प्रभावित क्षेत्र ग्रामीणों से मिलने पहुंचे डीएफओ विवेकानंद झा और एसडीओ अशोक तिवारी। वही डीएफओ ने कुसमी प्लांटेशन और कृष्ण कुंज का निरीक्षण किया। वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा और उप वनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी।

प्रतापपुर क्षेत्र से 27 हाथियों का दल 29 दिन पहले करवा, गोपालपुर, माकड़ जंगल होते हुए राजपुर सर्किल के अलखडीहा के कटाईपारा पहुंचकर विचरण कर रहा है। शुक्रवार को डीएफओ विवेकानंद झा, एसडीओ अशोक तिवारी, रेंजर महाजन लाल साहू, शंकरगढ़ रेंजर अखिलेश जायसवाल हाथी प्रभावित क्षेत्र पहुंच जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी। 27 हाथियों के दल में 10 सावक, 10 मादा व 7 नर बताया जा रहा है। वही डीएफओ विवेकानंद झा ने कुसमी प्लांटेशन और कृष्ण कुंज का निरीक्षण किया।

प्रभावित क्षेत्र
अलखडीहा सहित कौडू, अलखडीहा, जरहाडाँड़, माकड़, सेवारी, बभनी, जिगड़ी, पस्ता, बासेन, उलिया, उफ़िया, माकड़, जोताड़, जगिमा, पटना, करवा, गोपालपुर, कर्रा, झींगों, मुरका, दुप्पी रेवतपुर, जामदोहर, खोखनिया, कुंदीखुर्द, बदौली आदि गांव प्रभावित क्षेत्र है।

वन विभाग मौके पर पहुंच ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी
वनकर्मी मौके पर पहुंचकर गजवाहन से हाथियों से दूर रहने के लिए लाउडस्पीकर से एनाउंस करा रहे है वही उप मंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। ग्रामीणों को टार्च, मिर्च पाऊडर, टायर मसाल, पंपलेट प्रदान किया है। जिन किसानों को हाथियों से फसल का नुकसान हुआ है उनका मुआवज़ा प्रकरण तैयार कर राशि दिया जाएगा।

इस दौरान मौके पर डीएफओ विवेकानंद झा, एसडीओ, अशोक तिवारी, राजपुर रेंजर महाजन लाल साहू, शंकरगढ़ रेंजर अखिलेश जायसवाल, डिप्टी रेंजर आरपी राही, रामचंद्र जायसवाल सहित वनकर्मी, गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।



















