सीएम भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोंच का ही परिणाम पहले गोबर की खरीदी,अब गोबर से बनेगा पेंट : विधायक श्री सिंह

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आज पंच-सरपंच सम्मेलन के साथ ही कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमे सरगुजा विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के. शामिल हुए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक ने कहा कि रासायनिक खाद का उपयोग करने से हमारे जीवन मे विपरीत प्रभाव पड़ता है,इसके उपयोग से हमारे शरीर को नुकसान पहुचता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रासायनिक खाद से मानव शरीर को हो रहे  नुकसान पर गम्भीरता से विचार करते हुए प्रदेश के गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने का काम किया है। विधायक श्री सिह ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोंच का ही परिणाम है कि नरवा विकास अंतर्गत नरवा उपचार का कार्य किया जा रहा है,जिससे जमीन के अंदर नमी बरकरार रहे।उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी के बाद अब प्रदेश में गोबर से पेंट निर्माण का कार्य किया जा रहा है,मुख्यमंत्री लगातार ग्राम पंचायतों को अधिकार दे रहे है,प्रदेश में राशन कार्ड बनाने का कार्य प्रगति पर है।

कृषक संगोष्ठी में मोटे अनाज एवं लघु धान्य फसलों ,मिलट मिशन पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, उप संचालक कृषि श्रीराम द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं व किसान समृद्धि योजना,शाकम्भरी योजना,कृषि यंत्र सेवा केंद्र,जैविक खेती की जानकारी दी गई।इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन,राज्य योजना के सम्बंध में जानकारी तथा जल एवं मृदा संरक्षण के सम्बंध में फसलों के महत्व को बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र जाबर के वैज्ञानिक सोनपाकर द्वारा मधुमक्खी पालन के सम्बंध में जानकारी दी गई।वही पंचायत विभाग में संचालित समस्त योजनाओं सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मत्वकांक्षी योजना नरवा,घुरुवा, गरुवा,बाड़ी के सम्बंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग,मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील,अपर कलेक्टर श्याम सिंह पैंकरा,सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!