बलरामपुर।बलरामपुर थाना अंतर्गत डूमरखी गांव में गुरुवार को दोपहर एक महिला की मौत हो गई। महिला थ्रेसर मशीन में धान कुटाई के लिए डाल रही थी। महिला के सिर पर बंधा कपड़ा मशीन के पट्टे में फंस गया। इससे महिला का सिर और शरीर मशीन के बीच में पहुंच गया। दुर्घटना में महिला का सिर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। डूमरखी निवासी 50 वर्षीय ढोलिया चेरवा पति प्रकाश चेरवा गुरुवार को दोपहर अपने घर के प्रांगण में किराए में ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन मंगवाई थी। महिला थ्रेसर मशीन में धान कुटाई के लिए डाल रही थी। महिला के सिर पर बंधा कपड़ा मशीन के पट्टे में फंस गया। इससे महिला का सिर और शरीर मशीन के बीच में पहुंच गया। मशीन में महिला की गर्दन फंसने से हड्डी टूट गई थी। जिससे महिला का सिर धड़ से अलग हो कर गिर गया। था। मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस पहुचंकर मर्ग कायम कर महिला की लाश को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!