
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
कुंदन गुप्ता
कुसमी। शनिवार को किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष केसरी के नेतृत्व में एवं बलरामपुर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरतसेन सिंह सहित सामरी विधानसभा के कुसमी भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय जायसवाल, शंकरगढ़ मण्डल अध्यक्ष दिनेश पैकरा, राजपुर मण्डल अध्यक्ष अनिल दुबे, बरियों मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल, चांदो मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता के द्वारा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से दिल्ली में सौजन्य मुलाकात किया गया।

जनप्रतिनिधियो ने किसान-नगेसिया जनजाति विषयों पर त्रुटि सुधार हेतु विस्तार से चर्चा कर जल्द से जल्द सुधार करने हेतु आग्रह किया गया। केन्द्रीय मंत्री ने विश्वास जताया है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद किसान जाति के लोगों को जल्द ही आरक्षण का लाभ मिलने लगेगा।समस्त मण्डल अध्यक्षों ने बताया कि प्रदेश के सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़ एवं अन्य कुछ जिलों में नगेसिया जाति के लोग निवास करते हैं।उपरोक्त नगेसिया जनजाति के मतदाताओं की संख्या का सरगुजा संभाग के कई विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान है। ये आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रुप से बहुत पिछड़ी जनजाति की श्रेणी में आते हैं। प्रारंभिक राजस्व दस्तावेज में किसी कारण से इनकी जाति का नाम किसान दर्ज हो गया है। जिसके कारण जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में नगेसिया के समानार्थी किसान जाति को शामिल कराने के लिये समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर अनुशंसा सहित केन्द्र सरकार को भेजी जा चुकी है।इस तरह इनका जाति संबंधी मामला विगत लंबे समय से केन्द्र सरकार के पास विचाराधीन है। मंडल अध्यक्षो द्वारा क्षेत्र के नगेसिया -किसान जनजाति की जाति संबंधी समस्या का यथाशीघ्र निराकरण करने के लिये संसद से नगेसिया,नागासिया के साथ किसान जाति का समावेशन कराने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।



















