
कुंदन गुप्ता
कुसमी। विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को जनपद पंचायत प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज पंचायतो से आए दिव्यांगो को जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा व सीईओ रणवीर सायं द्वारा तिलक, माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम उपरांत अतिथियों द्वारा दिव्यांगो को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह ने कहा की दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही है। दिव्यांगों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें उपकरण मुहैया करा रही है, ताकि वह किसी का मोहताज न रहें। जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को किसी से भी कम ना समझे। उन्होंने कहा कि ईश्वर हर इंसान में कमी के साथ उसकी भरपाई के लिए कुछ ना कुछ अधिक देता है। जिससे वह अपना विकास कर सके। उन्होंने दिव्यांगों का आह्वान कर कहा कि वे जीवन के प्रति अपना सकारात्मक नजरिया रखें और अपनी सोच बदले। सीईओ रणवीर सायं ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हर क्षेत्र में सहयोग करने अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। उन योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़े। कार्यक्रम में आई ग्राम कंचनटोली के महुआटोली निवासी कुमारी राजमोहनी एक पैर से दिव्यांग को देख जनपद सीईओ रणवीर सायं ने कृत्रिम पैर के लिए फ़ोन से अधिकारियों से चर्चा भी की। वही उसे रायपुर भेजने के लिए व्यवस्था भी की भी बात कही। कार्यक्रम में एसडीओ एमके वासनीक, पंचायत निरीक्षक महेश राम बुनकर, अशोक गुप्ता, विजय मिश्रा, कार्यरोपण अधिकारी मनोरमा तिर्की उपस्थित रहे।



















