
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर गांधी चौक में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में मंगलवार को स्थानीय युवती और महिलाओं ने गरबा नृत्य का आयोजन किया।वही मां महामाया देेेवी मंदिर में 66 तेल व 126 घृत मनोकामना दीप प्रज्जवलित किए गए है।

दुर्गा पूजा पंडाल में मंगलवार को स्थानीय युवती और महिलाओं ने गरबा नृत्य कर देर रात तक रंग जमाया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा पंडाल में शाम की आरती के बाद गरबा नृत्य की शुरुआत हुई। पहली बार हो रहे कार्यक्रम में युवती और महिला श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महोत्सव को विविध रंग देने के उद्देश्य से इस साल पहली बार गरबा नृत्य कराया गया। नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने मंदिरों में जाकर मां महामाया मंदिर, मां शीतला मंदिर, काली मंदिर, समलाई मंदिर की पूजा अर्चना कर सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नथुनी गुप्ता, संजय सिंह, सुरेश सोनी, उपेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, सुधीर अम्बष्ठ, सतीश जायसवाल, संजय गुप्ता, शुभम सोनी, राजा मिश्रा, राहुल गुप्ता, पंकज गुप्ता ,सत्यम गुप्ता ,आकाश भारती, अजय गुप्ता, हैप्पी सोनी, तेजप्रताप, आर्यन, आयुष रजत केशरी आदि सक्रिय से लगे हुए है।



















