
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को बनाया गया।राजपुर गांधी चौक पर प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के वातावरण में दुर्गा पंडाल बनाकर दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। इसी को लेकर एक बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति से बस स्टैंड निवासी मनोज अग्रवाल को दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोनित किया गया। वर्तमान में मनोज अग्रवाल कांग्रेस जिला जेल संदर्शक व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ है। इस दौरान नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।



















