
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा मूर्ति स्थापित कर नव दिनों तक भक्ति-भाव के साथ पूजा-अर्चना कर शनिवार को जय अंबे जय दुर्गे जयकारों के साथ गेउर नदी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए निकाले गए। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई।

स्थानीय गांधी चौक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा मूर्ति स्थापित कर भक्ति-भाव के साथ पूजा-अर्चना कर आतिशबाजी, बैंडबाजा, शैला नृत्य,नगाड़ा, अबीर, गुलाल के साथ जय अम्बे जय दुर्गे के साथ नगर भ्रमण कर गेउर नदी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए मूर्ति निकाले गए। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान गांधी चौक से गेउर नदी तक श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह पूजा अर्चना की। वही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा रविवार को हाई स्कूल ग्राउंड में संजय सुरीला का रंगारंग कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से आयोजित किया जाएगा।

विसर्जन के दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नथुनी गुप्ता, संजय सिंह, सुरेश सोनी, उपेंद्र गुप्ता, मनोज बंसल, अनिल गर्ग, भीमराज अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, आर्यन जायसवाल, राहुल गुप्ता, राजा मिश्रा, शुभम सोनी, पंकज गुप्ता, आकाश गुप्ता, सत्यम गुप्ता आदि उपस्थित थे।



















