जशपुर: कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देश में आज दुलदुला विकासखंड के कोरना गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं को कृषि विभाग द्वारा वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर जनपद सीईओ दुलदुला बजरंग वर्मा, समूह की महिलाएं सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि की पूरी जानकारी देते हुए उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया।

उन्होंने बताया कि गोबर में केंचुआ डालकर खाद निर्माण होने में 45 दिन का समय लगता है परंतु डीकंपोजर से लगभग 30 दिनों में ही खाद तैयार हो जाएगा। इस प्रशिक्षण का डोभ एवं बंगुरकेला पंचायत की समूह की महिलाओं द्वारा भी लाभ लिया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में दुलदुला विकासखंड के गौठानों में कार्यरत सभी स्वसहायता समूह की महिलाओं को इस संबंध में प्रशिक्षण

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!