
अंबिकापुर। देश में सूयर्ग्रहण देखने के लिये लगभग एक साल का इंतजार बाकी है लेकिन पृथ्वी के अन्य भागों पर होने वाले ग्रहण को आपके अपने शहर में आनलाईन तो देखा ही जा सकता है। शनिवार 4 दिसम्बर को पृथ्वी के अंटाकर्टिका क्षेत्र में पूर्ण सूर्य ग्रहण तथा दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में आंशिक सूयर्ग्रहण की घटना दिखने जा रही है। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि अगर आप आनलाईन ग्रहण देखना चाहते हैं तो यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दिन में 10 बजकर 59 मिनट से आरंभ होकर दोपहर बाद लगभग 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। दोपहर 1 बजकर 3 मिनट 26 सेकंड पर अधिकतम ग्रहण रहेगा। सारिका ने बताया कि जब चंद्रमा पृथ्वी और सूयर् के बीच से गुजरता है तो पृथ्वी के कुछ भाग से सूर्य का दिखना बंद या कम हो जाता है इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य चंद्रमा से चार सौ गुना बड़ा है और चंद्रमा से 400 गुना अधिक दूर भी है इसलिये ऐसा लगता है कि सूर्य और चंद्रमा दोनो की डिस्क आकार में समान है जिससे पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है।

भारत में 25 अक्टूबर 2022 में सूर्य ग्रहण
सारिका ने जानकारी दी कि सूयर्ग्रहण चार प्रकार के होते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण व हाईब्रिड सूर्य ग्रहण। हाईब्रिड में कुछ स्थानो पर वह पूर्ण तो कुछ स्थानों पर वलयाकार ग्रहण के मिले जुले रूप में दिखता है। सारिका ने बताया कि सोशल मीडिया के इस दौर में पृथ्वी के अन्य भागों पर दिखने जा रहे ग्रहण के प्रभावों को बढ़-चढ़ कर कई दिनों पहले से आरंभ कर दिया जाता है। इन तथ्यों के प्रति आमलोगों में वैज्ञानिक जागरूकता की आवश्यकता है। भारत में आपके शहर में आंशिक सूर्य ग्रहण को प्रत्यक्ष देखना चाहते हैं तो 25 अक्टूबर 2022 का इंतजार करना होगा।



















