
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार की सुबह नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट की चपेट में DRG का एक जवान आ गया है। घायल हुए जवान को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर एक पाइप बम भी ब्लास्ट हुआ है। साथ ही सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से 4 जिंदा IED भी बरामद किया है। मौके पर BDS की टीम भी मौजूद है जो IED डिफ्यूज करने की कोशिश कर रही है। माममा मालेवाही थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा से नारायणपुर तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस सड़क निर्माण काम में रोजाना जवान सुरक्षा देने के लिए कैंप से निकलते हैं। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने इलाके में IED प्लांट कर रखा हुआ था। मंगलवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि इस इलाके में नक्सली मूवमेंट हुआ है। इसी सूचना के आधार पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस बीच बोदली और करियामेटा कैंप के बीच माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। हालांकि उसे मामुली चोट आई है। कैंप से कुछ दूरी पर ही माओवादियों ने एक पाइप बम भी लगा रखा था। वह भी ब्लास्ट हुआ है। हालांकि पाइप बम की चपेट में कोई भी जवान नहीं आए हैं। इधर इलाके की सर्चिंग करने के बाद जवानों ने मौके से 4 नग जिंदा IED बरामद किया है। जिसे BDS की टीम सुरक्षित डिफ्यूज करने की कोशिश कर रही है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हुआ है इलाके की सर्चिंग को जा रही है।



















