
बलरामपुर।बलरामपुर कोतवाली में पदस्थ महिला नगर सैनिक ने झंडा उतारने को लेकर महिला प्रधान आरक्षक पर लगाया जातिगत गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप। महिला नगर सैनिक ने पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप महिला प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

महिला नगर सैनिक नीलम खलखो ने ज्ञापन सौंप कहा कि बलरामपुर कोतवाली में माह अगस्त से पदस्थ हूं। 18 सितंबर को थाना में ड्यूटी पर पदस्थ थी। थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक धुपचंद चौधरी बोले थाना परिसर में लगे झंडा को उतार कर ले लाओ इसी दौरान झंडा उतारने के लिए रस्सी खोल रही थी। उसी समय थाना बलरामपुर में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक 259 प्रीति साहू ने बोली होमगार्ड के जवान झंडा नहीं उतार सकते झंडा उतारना है तो अपना नगर सेना लाईन जाकर झंडा उतारना। इसी को लेकर जातिगत गाली गलौज कर मारपीट करने लगी। उस दौरान मौके पर सहायक उप निरीक्षक रामदेव ने प्रीति साहू को गाली गलौज, मारपीट करने से मना किया। इसके बाद महिला नगर सैनिक ने उप निरीक्षक मनोज सिंह के पास पहुंच निवेदन कर बोली प्रधान आरक्षक प्रीति साहु को समझा दिजिए उप निरीक्षक मनोज सिंह के मना करने पर भी प्रीति साहू बोलने लगी कि होमगार्ड जवानों को कौन बुलाता है यहां ड्यूटी के लिए इसके अधिकारी के द्वारा जबरन भेजा जाता है। हमारे यहां होमगार्ड जवानो को पुछा भी नहीं जाता है। महिला नगर सैनिक काफी आहत हुई है। महिला नगर सैनिक ने प्रधान आरक्षक प्रीति साहू के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



















