बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा मूर्ति स्थापित कर नव दिनों तक भक्ति-भाव के साथ पूजा-अर्चना कर गुरुवार को जय अंबे जय दुर्गे जयकारों के साथ गेउर नदी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर रहे हैं, महिलाओं ने किया सिंदूरदान। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई थी।

स्थानीय गांधी चौक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा मूर्ति स्थापित कर भक्ति-भाव के साथ पूजा-अर्चना कर आतिशबाजी, बैंडबाजा, शैला नृत्य,नगाड़ा, अबीर, गुलाल के साथ जय अम्बे जय दुर्गे के साथ नगर भ्रमण कर गेउर नदी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर रहे हैं। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान गांधी चौक से गेउर नदी तक श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। वही नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 04 ने नव दुर्गा पूजा सार्वजनिक सेवा समिति के द्वारा प्रथम वर्ष दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर नव दिनों तक भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर आतिशबाजी, बैंडबाजा, शैला नृत्य,नगाड़ा, अबीर, गुलाल के साथ जय अम्बे जय दुर्गे के साथ नगर भ्रमण कर गेउर नदी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर रहे हैं। इस दौरान नगर के गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!