[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

पर्यटन व संस्कृति मंत्री से मुलाकात कर छग आने का दिया न्यौता
दंतेवाड़ा।
नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल 2021 में शामिल होने का न्योता देने विधायक देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा व रायपुर के अपर कलेक्टर अभिषेक कुमार गुरुवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम पहुंच पर्यटन व संस्कृति मंत्री निवास राव से मुलाकात की। मंत्री श्री राव से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निमंत्रण पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल 2021 में शामिल होने का न्योता दिया। उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर से 01 नवंबर  तक राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, प्रशासक एवं राज्यों के संस्कृति विभाग के माध्यम से वहां के आदिवासी दलों को इस महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण देने का निर्णय लिया है। इसी निर्णय के तहत विधायक देवती महेंद्र कर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने विशाखापट्टनम पहुंचे। पर्यटन व संस्कृति मंत्री से चर्चा कर विधायक देवती कर्मा ने उन्हें बताया कि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने का बीड़ा उठाया है। विधायक देवती कर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आदिवासी कला, संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर जनता को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने भी मंत्री श्री राव को छग. की नरवा, घुरवा, बाड़ी योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तुलिका ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने किसानों का कर्जा माफ किया। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छग नित नए सौपान गढ़ रहा है।
PTI

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!