
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
नई दिल्ली, जेएनएन। नए साल के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने जमकर पार्टी की। इन सितारों की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। नए साल पर जमकर पार्टी करने वालों में मशहूर टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का नाम भी शामिल है। अंकिता लोखंडे ने नए साल के मौके पर अपने गर्ल गैंग से साथ जमकर पूल पार्टी की।इतना ही नहीं पार्टी में अंकिता लोखंडे और उनकी दोस्तों का बिकिनी में बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला। अभिनेत्री ने अपनी न्यू ईयर पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे मोनोकिनी पहन बोल्ड पोज देती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे ने अपनी न्यू ईयर पार्टी के वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और उनके दोस्तों की कई तस्वीरें नजर आ रही हैं। जिसमें अभिनेत्री अपने गर्ल गैंग के साथ बोल्ड पोज देती दिख रही हैं। वीडियो में अंकिता लोखंडे ने रेल और व्हाइट कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है। वहीं उनकी बाकि दोस्त बिकिनी में दिखाई दे रही हैं।तस्वीरों में अंकिता लोखंडे और उनके दोस्तों को बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। अभिनेत्री के बोल्ड पोज देख फैंस भी उनके दीवाने हो गए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने साल 2022 और अपने दोस्तों के लिए खास कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘यह साल मजबूत, साहसी, दयालु और कभी न रुकने वाला होगा। दोस्तों के साथ अंकिता लोखंडे का यह बोल्ड अंदाज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों अंकिता लोखंडे अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने नवंबर में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की है।



















