![IMG-20220213-WA0090](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220213-WA0090.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
छत्तीसगढ़। जगदलपुर में पांच तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यवाही, दुर्लभ कछुआ, पैंगोलिन छाल व नाखून ज़ब्त किया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220213-WA0087.jpg?resize=696%2C313)
मुखबिर की सूचना पर वन विभाग और पुलिस ने वन्य जीवों की कुछ व्यक्ति वन्यजीवों के 05 तस्करों को दबोचा। दोनों विभागों के संयुक्त दलों ने चार अलग अलग छापेमारी में पेंगोलिन के अवशेषों को जगदलपुर में बेचने के फिराक के दौरान पकड़ा। उनके पास से मोटरसाइकल में रखे प्लास्टिक बैग में लगभग 12 केजी पैंगोलिन स्केल ज़ब्त किए गए।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220213-WA0088.jpg?resize=696%2C928)
पांचो व्यक्तियों को आवश्यक कार्यवाही के बाद पूछताछ के लिए जगदलपुर परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया जहां पर उनसे अलग- अलग और भी सूचनाएं प्राप्त हुई उन सूचनाओं पर ध्यान देते हुए टीम ने 11 फरवरी और 12 फरवरी को लगातार 4 छापेमारी की जिसमें दूसरी छापेमारी में 6.9 केजी पेंगलीन स्केल , 6 तेंदुए के नाखून, 4 स्टार कटुए, कुल मिलाकर लगभग 19 केजी पैगोलिन स्केल 6 तेंदुए के नाखून बरामद किए गए। साथ ही एक बोलेरो, दो मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। कार्रवाई में डब्लू सीसीबी की जबलपुर की टीम के अलावा वन विभाग व पुलिस की टीम मौजूद थे।