कुंदन गुप्ता
कुसमी।
बलरामपुर जिले के कुसमी नगर में युवा मोर्चा ने गुरुवार शाम को पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीएम की सुरक्षा के साथ पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया अमानवीय दुर्व्यवहार के खिलाफ पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाप नारे बाजी करते हुए बस स्टेण्ड में साहू कम्पलेक्स में सामने पंजाब सरकार पुतला दहन किया गया। 

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को पंजाब के फिरोजपुर में कार्यक्रम में शामिल होना था, परंतु खराब मौसम के वजह से सड़क मार्ग से जाने का निर्णय पंजाब के द्वारा रोड क्लीयरेंस मिलने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला रवाना हुआ था पर मौजूदा स्थल से पांच 5-7 किलोमीटर पहले ही ओवर ब्रिज को चक्काजाम कर पंजाब सरकार व पंजाब प्रशासन द्वारा सुनियोजित तरीके से प्रधानमंत्री के साथ अनहोनी घटना की साजिश रची गई थी। पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ कांग्रेस की निचता को दर्शाता है। विरोध प्रदर्शन में  युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, नवीन सिंह,  राहुल गुप्ता, मंडल महामंत्री रितिक गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, नितेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, नितेश सिंह, दीपक कश्यप, जितेंद्र गुप्ता सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!