[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

गोरखपुर, जेएनएन, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि जिन जिलों को घोर परिवारवादियों ने जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। जो उन्हें करना चाहिए था, वह भी हम कर रहे हैं। महराजगंज इसका उदाहरण है। नेपाल सीमा पर सड़कों का जाल बिछ रहा है। महराजगंज में सड़कें भी बन रही हैं। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना है। इससे पर्यचन को बढ़ावा मिलेगा। यहां पूरी दुनिया से श्रद्धालु आएंगे तो सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस बजट में इस जिले में सीमा से सटे हुए आखिरी गांवों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई है।महराजगंज में सोमवार को आयोज‍ित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा क‍ि हमने केवल वादे नहीं किए, बजट में पैसा भी दिया है। नाम दिया है ब्राइबेंट विलेज। इसे बनाने में पंकज चौधरी का बड़ा योगदान है। वह इस इलाके से आते हैं, भौगोलिक स्थिति जानते हैं, इसलिए सब जानते हैं। यह व्राइब्रेंट गांव में मजबूत करना है। महराजगंज को इसका लाभ मिलना है। घोर परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाते हैं। परिवार वालों के लिए नोटों के ढेर लगा देते हैं। वह चाहते हैं अपने परिवार के लिए सारी सुख सुविधाएं हों। गरीब के हालत की चिंता नहीं करते। इनके पास अच्छी-अच्छी सुविधा होती है।

हमने इलाज की बेहतर व्‍यवस्‍था की
इलाज के लिए विदेश भी पहुंच जाेते हैं, लेकिन गरीब को कर्ज लेना पड़ता है। इसीलिए भारत सरकार ने पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया है। मुंबई अहमदाबाद के अस्पताल में जाना पड़ा तो भी खर्चा मोदी उठाएगा। आज हम गरीब के लिए यूपी के हर जिले में मेडिकल कालेज बनवा रहे हैं। आधुनिक अस्पताल खुलवा रहे हैं। घोर परिवार वादियों को अपने परिवार को पढ़ाने की भी चिंता नहीं है। अब गरीब भी अपनी मातृभाषा में पढ़ पाएंगे। मध्यम वर्ग के बच्चे अच्छी पढ़ाई करें, इसकी चिंता भाजपा सरकार कर रही है। इन परिवारवादियों को आना जाना होता है. पलक झपकते उड़ लेते हैं। हमने गरीबों के लिए सड़क बनाई है, एक्सप्रेस ट्रेने चलाई हैं किसान एक्सप्रेस चलाई है। उन परिवारवादियों के घर बच्चे कुछ भी करना चाहें, पैसे की भी कमी नहीं आती है। गरीब घर के बच्चे अपना सपना पूर कर सकें, इसलिए मुद्रा लोन समेत कई लोन दिए। ये लोग कई बड़े-बड़े फार्महाउस खरीद लेते हैं लेकिन मध्यम वर्ग को घर के लिए कर्ज लेना पड़ता है।
जात‍ि पात में फंसाकर व‍िकास रोकना चाहते हैं पर‍िवारवादी
पीएम ने कहा क‍ि पर‍िवारवाद‍ियों को बुरा लगता है कि पूर्वांचल कैसे आगे बढ़ रहा है। ये घोर परिवारवादी जाति पात में फंसा कर भारत का विकास रोकना चाहते हैं। इन घोर परिवारवादियों से सावधान रहना है। सावधान रहेंगे न। जिन जिलों को घोर परिवारवादियों को जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। जो उन्हें करना चाहिए था, वह भी हम कर रहे हैं। महराजगंज इसका भी उदाहरण है। नेपाल सीमा पर सड़कों का जाल बिछ रहा है। महराजगंज में सड़कें भी बन रही हैं। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना है। इससे पर्यचन को बढ़ावा मिलेगा।यहां पूरी दुनिया से श्रद्धालु आएंगे तो सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस बजट में इस जिले में सीमा से सटे हुए आखिरी गांवों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई है। केवल वादे नहीं किए, बजट में पैसा भी दिया है। नाम दिया है ब्राइबेंट विलेज। इसे बनाने में पंकज चौधरी का बड़ा योगदान है। वह इस इलाके से आते हैं, भौगोलिक स्थिति जानते हैं, इसलिए सब जानते हैं। यह व्राइब्रेंट गांव में मजबूत करना है। जिंदादिल बनाना है। महराजगंज को इसका लाभ मिलना है. घोर परिववारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाते हैं। परिवार वालों के लिए नोटों के ढेर लगा देते हैं।

सपा, कांग्रेस पर बोला हमला- कहा, परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते
कह क‍ि यह परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते हैं। कोई न कोई रोड़े अटकाना चाहता है। इसलिए इन परिवारवादियों को महल में पहुंचाना है। भाजपा के सभी प्रत्‍याश‍ियों को जिताइए। भारत के आत्मविश्वास पर, हमारी आत्मनिर्भरता पर हमला करने वालों को उत्तर प्रदेश कभी भी माफ नहीं करता है। आपको यह कड़ा संदेश वोट देकर देना है। सभी सीट जिताकर देना है। साथियों, महराजगंज इस उपजाऊ मिट्टी को ईश्वर ने खास वरदान दिया है। लेकिन घोर परिवारवादियों ने आपको विकास से जानबूझकर वंचित रखा है। इस क्षेत्र में कोई मूलभूत सुविधाएं, कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनने दिया। पूर्वांचल की सड़कों को नहीं बनाया। इन लोगों ने चीनी मिल बंद की। किसानों की हालत बदतर होती गई है। आज पूरा भारत विकास की राह पर चल पड़ रहा है, इन घोर परिवारवादियों को नींद हराम हो जाती है।
घोर परिवारवादी कभी भी भारत को समर्थ नहीं बना सकते

मोदी ने कहा क‍ि यह घोर परिवारवादी कभी भी भारत को समर्थ नहीं बना सकते, यूपी को सशक्त नहीं बना सकते। खेती से लेकर अंतरिक्षतक भारत को मजबूत करने की जरूरत है। भारत को ताकतवर बनाना है। इस बार आपका वोट समर्थ देश, सशक्त उत्तर प्रदेश के लिए है। इस कोरोना काल मेंआपने देखा है कि कैसे इन लोगों ने भारत को आत्मविश्वास को चोट पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी है। आज दुनिया के कई देश वैक्सीन लगाने में भारत से पीछे हैं। आज भारत पौने दो सौ करोड़ डोज मुफ्त लगा चुका है। आपको टीका लगा या नहीं ? कोई रुपया खर्च करना पड़ा क्या ? कोई पैसा खर्च करना पड़ा ? यह आत्मनिर्भर भारत की ताकत है।
बोले, आप सबके गोड़ लागत बानीं..
जनसभा में उमड़े जन सैलाब को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि महराजगंज के लोगों और पूरे इलाके के लोगों को मैं आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। आप सबको गोड़ लागत बानीं। भाजपा की जीत का परचम पश्‍च‍िम से लहराना शुरू हुआ है वह पूरब में और प्रचंड हो गया है। महराजगंज सीमा से लगा है। सीमा पर शांत क्षेत्र हो या चुनौती भरा वाला। ज‍ितना ज्‍यादा देश का सामर्थ उतना ही सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाला सुरक्षित। दुन‍िया इस समय बहुत से चुनौत‍ियों से गुजर रही है। अमीर होेेेेेेेे, गरीब हो। क‍िसान हो या मजदूर। दुन‍िया के हर नागर‍िक पर इसका असर पड़ता है। भारत का ताकतवर होना इस वक्‍त सबसे बड़ी जरूरत है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!