![IMG-20221212-WA0134](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221212-WA0134.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर गोपालपुर धान खरीदी केंद्र में पुराना धान बेचने पहुंचे किसान का 29 बोरी धान ज़ब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221212-WA0134-1-1024x768.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
एसडीएम शशि चौधरी ने बताया कि सोमवार को गोपालपुर धान खरीदी केंद्र में गोपालपुर निवासी बबलू यादव पिता रामकिशुन यादव पुराना धान 29 बोरी करीब 11:60 क्विंटल बेचने पहुंचा था। राजपुर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, राजपुर खाद्य निरीक्षक के द्वारा धान ज़ब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर धान को गोपालपुर समिति के खरीदी प्रभारी सुरक्षा एवं अभिरक्षा को सुपुर्द किया गया।