[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, श्रीनगर, जेएनएन। आतंकवादियों ने कश्मीर में जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस के जवानों को ले जा रही एक बस पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस 14 जवान घायल हो गए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर थी। इन चार गंभीर घायलों में से एक एएसआइ और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने श्रीनगर के पंथाचौक के समीप स्थित जेबन में जिस बस पर हमला किया है उसमें जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की नौवीं बटालियन के जवान सवार थे।आतंकवादियों ने सोमवार शाम को श्रीनगर के पंथाचौक के साथ सटे जेबन में जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की बस पर अचानक हमला कर दिया।


इससे पहले पुलिस के जवान संभलते, आतंकी फायरिंग करने के उपरांत घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे। इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हर वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।आतंकियों के इस हमले में बस में सवार एएसआइ गुलाम हसन, कांस्टेबल सज्जाद अहमद, कांस्टेबल रमीज अहमद, कांस्टेबल बिशम्बर दास, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल संजय कुमार, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल विकास शर्मा, कांस्टेबल अब्दुल माजिद, कांस्टेबल मुदासिर अहमद, कांस्टेबल रविकांत, कांस्टेबल शौकत अली, कांस्टेबल अरशद मोहम्मद, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शफीक अली, कांस्टेबल सतवीर शर्मा और कांस्टेबल आदिल अली घायल हुए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!