विकासखंड कुसमी के ग्राम सिविलदाग के बर्नदाकोना में पेयजल सुविधा के लिए जिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज की पहल पर कराया गया बोर

कुंदन गुप्ता
कुसमी।
विकासखंड कुसमी के ग्रामीण अंचल में बसे ग्राम सिविलदाग के बर्नदाकोना में पेयजल समस्या दूर करने के लिए जिला पंचायत सदस्य ने 15वाँ वित्त मद से नलकूप लगवाने का काम शुरू कर दिया है। ग्राम के सरपंच बसंती भगत ने हैंडपंप को क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत बताया है। उन्होंने कहा कि जन सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज निरंतर काम कर रहीं हैं।विकासखंड के आदिवासी व ग्रामीण अंचल के पारे- मजरे में पेयजल सुविधा नहीं होने से भारी परेशानी होती है। यहां के निवासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण क्षेत्र के निवासियों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी का इंतजाम करना भी मुश्किल होता है। क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज ने समस्या संज्ञान में लिया। उनकी पहल भी विकासखंड के ग्राम सिविलदाग में हैंडपंप लगाने की शुरुआत हुई। हैंडपंप खनन से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज ने कहा कि यदि इस तरह की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया जाए तो ग्रामीण क्षेत्र के तमाम लोग सुविधा पा सकेंगे। जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के प्रति आभार जताया है। नलकूप खनन के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक सोनी, देवसाय, इन्दर निकुंज, राजेंद्र राम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!