छत्तीसगढ़, एएनआइ एजेंसी। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के अलावा कांग्रेस ने गुरुवार को कर्नाटक, केरल, पंजाब, तेलंगाना, तमिलनाडु और राजस्थान सहित कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने हैदराबाद में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस कर्मी द्वारा ले जाने के दौरान उसका कालर पकड़ लिया। 

शिवकुमार और सिद्धारमैया को हिरासत में लिया गया

ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बेंगलुरु में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार, सीएलपी नेता सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेंगलुरु में उनके विरोध के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि विरोध हमारा अधिकार है। हम न्याय के लिए लड़ेंगे। वहीं बेंगलुरु में एक और कांग्रेस विरोध मार्च से पहले ट्रैफिक जाम देखा गया। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आई।

चंडीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन

इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग कांग्रेस ने कहा “मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया है कि उन्हें 3 दिनों के लिए बुलाया गया है? कल, दिल्ली पुलिस ने एआईसीसी कार्यालय में घुसकर हमारे सांसदों को पीटा। ऐसी प्रतिशोध की राजनीति पहले कभी नहीं देखी गई। सरकार को आवाज दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

हैदराबाद, चेन्नई और जयपुर में भी प्रदर्शन

दूसरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद, चेन्नई और जयपुर में भी प्रदर्शन किया। राजस्थान के मंत्री पी खाचरियावास ने कहा, “भाजपा राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहते हैं। वे इंदिरा गांधी के पोते को लाठियों से नहीं डरा सकते। भाजपा के अंत के पीछे कांग्रेस ही कारण होगी। इधर, नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच को लेकर तिरुवनंतपुरम में विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। 

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!