![IMG-20220413-WA0116](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220413-WA0116.jpg?resize=696%2C524&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के बरियों हायर सेकेंडरी स्कूल में 107 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।सरकार की महत्वकांक्षी योजना सरस्वती सायकल योजना के तहत बुधवार को विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बेला मरकाम की उपस्थिति में 107 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220413-WA0118.jpg?resize=696%2C524)
सायकल वितरण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुंवर साय पैकरा, अजय अग्रवाल, गांव के सरपंच, ग्रामीण, शिक्षक -शिक्षिकाएं, छात्राएं आदि उपस्थित थे।