
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर प्रेस क्लब में शनिवार को सीजीएमपी वेब पोर्टल का पत्रकारों ने शुभारंभ किया। वही जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार व एसपी रामकृष्ण साहू ने बधाई दी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि
अब छोटे जगह में भी संपादकीय जैसे कार्य होंगे ये हम सब के लिए गर्व की बात है और निश्चित ही इसका लाभ स्थानीय जनों को मिलेगा। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमे पूर्ण विशवास हैं कि सीजीएमपी न्यूज़ वेब पोर्टल निश्चित ही आमजनो की आवाज बनकर जनता के बीच अपनी छवि के लिए पहचाना जाएगा।

जनपद सीईओ यशपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन और आम जनों के बीच एक आईना के रूप में सीजीएमपी न्यूज़ वेब पोर्टल काम करे ऐसी उम्मीद हम सभी करते हैं।


सीजीएमपी न्यूज़ वेब पोर्टल शुभारंभ कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुंन्नालाल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, अधिवक्ता उमेश झा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा जिलामंत्री संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, समाज सेवी अशोक अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मनोज अग्रवाल, अधिवक्ता शंकर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, डीएवी प्राचार्य आशुतोष झा अरुण सोनी, राकेश जाटव, संजय सोनी, रंजीत सोनी, विकास यादव, देवबली सिंह, राकेश जायसवल, कृष्णा टोप्पो व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन सीजीएमपी न्यूज़ वेब पोर्टल के रिपोर्टर विशवास गुप्ता व आभार प्रदर्शन संपादक अनिल सोनी ने किया।



















