बलरामपुर।बलरामपुर वन मंडल सभाकक्ष में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस समारोह का संभाग स्तरीय आयोजन वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा के आतिथ्य व राजपुर उप मंडलाधिकारी अशोक कुमार तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित होकर वनों की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन शहीदों को याद कर श्रध्दांजलि अर्पित किया। बलरामपुर वनमंडल में यह कार्यक्रम वर्ष 2012 से आयोजित किया जा रहा है।

उद्बोधन में वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा ने वन विभाग के नियम-कानून को विस्तार से बताया तथा अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा का आश्वासन दिया साथ ही वन शहीद स्मारक अतिशीघ्र बनवाने हेतु आश्वस्त किया। वन शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उन्होने कहा कि हमें अपने दायित्वों को निष्ठा पूर्वक एवं निर्भीकता से निर्वहन करना है और यह प्रयास भी करना होगा कि शहीदों की सूची आगे न बढ़ सके।

उद्बोधन में उप वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि हमें स्थानीय ग्रामीणों से बेहतर तालमेल एवं सुरक्षा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना है साथ ही क्षेत्रीय परिस्थितियों एवं जन भावनाओं को ध्यान में रखकर कार्य करना है। इसके साथ ही विभिन्न संघ पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया। 

कार्यक्रम का मंच संचालन श्याम बिहारी मिश्रा ने किया। इस दौरान पीसी. मिश्रा, अजय वर्मा, देवकुमार यादव, कालीराम, अखिलेश जायसवाल, विजय तिवारी, हरिकिशोर पैंकरा, रामप्रताप राही, सुरेश सोनी, रमेश तिवारी, अरूण यादव, अनिल कुजूर, सुरील ठाकुर, संजय श्रीवास्तव, अविनाश गुप्ता, अजीत कुजूर, मथुरा दुबे, घनश्याम शर्मा, नीरज मिश्रा, समलू राम एक्का, प्रमोद लकड़ा, दयाशंकर सिंह, शिवप्रसाद, एडमिन केरकटटा, रामनगीना, यूडी राम, राजाराम, माधव राज, मालती माझी, मोनिका तिग्गा, मनेसरी किण्डो, शसिका लकड़ा सहित वन विभाग में कार्यरत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!