
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
अंबिकापुर।छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक महिला की उसके ही भाई ने डंडा मारकर हत्या कर दी है। भाई ने इसलिए अपनी बहन को मार दिया। क्योंकि वह रात को लेट घर आती थी। इसी बात से वह नाराज रहता था। फिर मौका मिला तो शनिवार रात को उसने बहन की हत्या ही कर दी। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजापुलिस ने बताया कि सोहगा खरीपारा गांव में रोड किनारे एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने देखा की उसकी स्कूटी भी वहीं पास में पड़ी हुई थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछा तो बताया गया कि एक्सिडेंट में महिला की मौत हुई होगी। मगर जिस तरह से शव को फेंका गया था और जिस तरह से शरीर में चोट के निशान थे। इस वजह से पुलिस को उसकी हत्या की आशंका थी। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज की और शव की पहचान की तो पता चला कि 34 वर्षीय महिला का नाम रजनी कुजूर है। वह सोहगा खरीपारा गांव की रहने वाली थी। जिसके बाद पुलिस महिला के घर गई और उसकी मां मनिरा कुजूर से पूछताछ की। जिसमें मनिरा ने शक जताया कि उसकी हत्या उसका ही भाई केन्दा राम कर सकता है।दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मृतिका के बयान के बाद पुलिस ने केन्दा राम को हिरासत में लिया और उससे भी सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में केन्दा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। केन्दा ने बताया कि उसने ही रजनी की हत्या की थी। केन्दा राम ने बताया कि रजनी हमेश रात को लेट आती थी। जिसकी वजह से उसकी बदनामी हो रही थी। इसके अलावा जमीन संबंधी भी कुछ विवाद था। इसलिए शनिवार रात को जब वापस घर लौट रही थी तो उसने लाठी से उसके सिर और गले में वार किया था। इससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि रजनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ऑफिस में प्यून का काम करती थी। उसकी शादी भी कुछ साल पहले हुई थी। मगर वह अलग अपने मायके में रहती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।



















