
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
अंबिकापुर।छत्तीसगढ़ के निकाय चुनावों में बीजेपी को बड़ी हार मिली है। अब तक आए रुझानों और परिणामों के मुताबिक ज्यादतर जगहों पर कांग्रेस आगे चल रही है। या उनके उम्मदीवार जीत गए हैं। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका और चरचा नगर पालिका में भी बीजेपी को हार मिली है। इन दोनों ही जगहों पर कांग्रेस के ज्यादातर उम्मीदवार जीतकर आए हैं।बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने 20 में से 11 सीटें जीती हैं। 7 पर भाजपा, जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मदीवारों की जीतने में सफलता मिली है। वहीं चरचा में 15 में से 8 सीटों पर कांग्रेस कैंडिडेट्स ने बाजी मारी है। यहां 5 सीटों पर ही बीजेपी को संतोष करना पड़ा है। 3 सीटों पर अन्य उम्मीदवार जीते हैं।
देखिए….























