
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
नई दिल्ली, एजेंसी। काशी दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वर्वेद महामंदिर में विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए बनारस को देश को नई दिशा देने वाला शहर बताया। साथ ही कहा कि यहीं से पूरे भारत के विकास का रोडमैप तय होता है। संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बनारस के विकास का सकारात्मक असर यहां आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ रहा है। 2014-15 के मुकाबले में 2019-20 में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है। 2019-20 कोरोना कालखंड में अकेले बाबतपुर एयरपोर्ट से ही 30 लाख से ज्यादा लोगों का आना-जाना हुआ है।
पीएम मोदी का काशी दौरा
बता दें कि पीएम मोदी इस समय अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सोमवार को लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन किया। वहीं आज उन्होंने भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने वाराणसी के बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक भी की। बैठक में भाग लेने वालों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल थे। रामलला के दर्शन के लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का 15 दिसंबर को अयोध्या जाने का कार्यक्रम है।



















