बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सेवारी जंगल में 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा हैं। हाथियों का दल ने रात्रि में धान व मक्का फ़सल को नुक़सान पहुंचाया है। पेंडारी गांव के दर्जनों पहाड़ी कोरवा परिवार को सुरक्षित स्थान भदार भेजा गया, मौके पर वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप वनमंडलाधिकारी व वन परिक्षेत्राधिकारी ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहें है।

प्रतापपुर क्षेत्र से 25 हाथियों का दल दो दिन पहले करवा, गोपालपुर, माकड़ जंगल होते हुए राजपुर सर्किल के सेवारी बिट क्रमांक 2818 जंगल पहुंचकर रात्रि में पांच हेक्टेयर धान व मक्का फ़सल को नुक़सान पहुंचाया है।

सोमवार को वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी व वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू वनकर्मियों के साथ सेवारी गांव पहुंचकर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दिया। 25 हाथियों के दल में 10 बच्चें, 10 मादा व 5 नर बताया जा रहा है। हाथियों का दल सेवारी जंगल में विचरण कर रहा है। गांव के ग्रामीण हाथियों के चिंघाड़ से रतजगा करने में विवस है। सेवारी जंगल से लगे पेंडारी गांव में दर्जनों पहाड़ी कोरवाओं जंगल किनारे मकान बनाकार निवासरत है। जिसमे करीब दो सौ लोंग निवासरत है।

वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा ने हाथियों के डर से पहाड़ी कोरवाओं को सुरक्षित स्थान भदार के स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन में रखा है। पहाड़ी कोरवा अपने घर से खाना, पानी, टार्च, दवा, कपड़ा, बर्तन लेकर पहुंचे है। सेवारी सहित जिगड़ी, पस्ता, बासेन, उलिया, उफ़िया, माकड़, जोताड़, जगिमा, पटना, करवा, गोपालपुर, कर्रा, झींगों, मुरका, दुप्पी रेवतपुर, जामदोहर, खोखनिया, कुंदीखुर्द, बदौली आदि गांव प्रभावित क्षेत्र है। वनकर्मी मौके पर पहुंचकर गजवाहन से हाथियों से दूर रहने के लिए लाउडस्पीकर से एनाउंस करा रहे है।

 उप मंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। ग्रामीणों को टार्च, मिर्च पाऊडर, टायर मसाल, पंपलेट प्रदान किया है। जिन किसानों को हाथियों से फसल का नुकसान हुआ है उनका मुआवज़ा प्रकरण तैयार कर राशि दिया जाएगा।

इस दौरान मौके पर वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप वनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू, डिप्टी रेंजर आरपी राही, रामचंद्र जायसवाल, प्रदीपचंद तिवारी, रामानन्द यादव मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहे है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!