[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

बलरामपुर।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, जिला मंत्री संजय सिंह एवं विनय भगत के नेतृत्व में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया।

धान खरीदी केंद्र में किसानों ने बताया कि पूर्व में किसानों को 40 क्विंटल से अधिक मात्रा का धान का टोकन जारी किया गया था परन्तु अब जारी टोकन के अनुसार धान खरीदी नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानो को धान बेचने मे बहुत परेशानी हो रही है। इस विषय पर अनुविभागीय अधिकारी राजपुर से बात किया गया और किसानों की समस्या रखी गई। बातचीत के बाद अनुविभागीय अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों को धान के लिए जो टोकन जारी किए गए हैं, उनसे टोकन के अनुसार पूरी मात्रा का धान एक बार में ही खरीदी की जाएगी किसी तरह की काट छांट नहीं होगी। इस दौरान धान खरीदी केंद्र में रामेश्वर तिवारी, मुरारी यादव, रामधनी रजक, संतोष पांडेय, बीरबल राम, रामबिलास राम, कृष्णा साहू, बिरझन राम, बनारसी राम आदि किसान उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!